एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जनमत मोदी के लिए शुभ संकेत: डॉ. चंद्रमोहन

Hapur Updated Mon, 09 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमर उजाला कार्यालय पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया को दिया धन्यवाद
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्र मोहन ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चार राज्यों में भाजपा को जो जनमत मिला है वह पूरी तरह से एनडीए और पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के लिए शुभ संकेत है। जनादेश से कांग्रेस के तमाम दिग्गजों के दावों की हवा निकल गई है। जनता ने और मीडिया ने जिस प्रकार से भाजपा के अभियान में सहयोग किया उसके लिए पार्टी धन्यवाद देती है।
शनिवार शाम बुलंदशहर से मेरठ जाते समय भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन सिंह अमर उजाला कार्यालय पहुंचे और मीडिया का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चारों राज्यों की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कुशासन के खिलाफ मतदान किया है। देश की जनता कांग्रेस मुक्त भारत देखना चाहती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की जीत है। इसी के साथ ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने शिवराज सिंह और रमन सिंह के कार्यों पर भी मोहर लगाई है। राजस्थान के लोगों ने भाजपा और वसुंधरा राजे पर विश्वास किया है। डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि यूपी की जनता भी बीजेपी की ओर देख रही है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चौधरी देवेंद्र सिंह, चौधरी सतीश बालियान, भाजपा के जिला प्रवक्ता सुयश वशिष्ठ मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें