एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राष्ट्रसेवा सबसे बड़ी सेवा : वतन कुमार

Hapur Updated Tue, 31 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हापुड़। राष्ट्र की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। देश के वीरों ने राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौंछावर किए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करता है। संघ के प्रचारक अपना घर त्याग कर राष्ट्र की सेवा करते हैं। यह विचार मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग में नगर प्रचारक वतन कुमार ने कहीं। वर्ग के छठे दिन स्कूल के प्रांगण में दंड प्रतियोगिता और सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंड प्रतियोगिता में सर्वाधिक 1111 दंड प्रभार लगाकर 25 कार्यकर्ता विजेता रहे जबकि सूर्य नमस्कार में 20 कार्यकर्ताओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शिविर में जिले के 59 स्थानोें से 124 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति गीत व कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया। जिला कार्यवाह सत्यबीर सिंह, जिला संघ चालक नानक चंद, व्यवस्था प्रमुख विजय त्यागी, डॉ. अनिल शर्मा, मनोज त्यागी, कमलेश चोटी, तारा सिंह, विजेंद्र माहेश्वरी, अवधेश श्रीवास्तव, प्रमोद उपस्थित थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें