एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एसपी से मिले मोदीनगर के व्यापारी

Hapur Updated Thu, 09 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिलखुवा । मोदीनगर के व्यापारी एक माह पहले क्षेत्र में हुई लाखों की लूट के खुलासे की मांग को लेकर बुधवार को एसपी राघव से मिले। गोविंदपुरी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि आठ दिसंबर को गांव निडोरी के निकट दिनदहाड़े बदमाशों ने पिलखुवा स्कूटर से जा रहे मोदीनगर के व्यापारी नेता दीपक बंसल से तीन लाख बीस लाख की रकम लूटी थी। लेकिन एक माह बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। संघ के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया एसपी ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में हरीश लाहडा, संघ के चेयरमैन प्रेमचंद आदि शामिल हैं ।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें