एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हापुड़-मोदीनगर रूट पर दौड़ेंगी दो और बसें

Hapur Updated Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिलखुवा। हापुड़-मोदीनगर रूट पर बसों की कमी को दूर करने के लिहाज से प्रबंधन ने डिपो से दो और बसों को दौड़ाने का फैसला किया है। बसों की संख्या बढ़ जाने अब 20 मिनट के अंतराल पर बसें रूट पर दौड़ेंगीं।गौर है कि हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 88 बसें चलाई जाती हैं। इनमें से मोदीनगर रूट पर 9 बसें चलाई जा रही थीं। लेकिन फिर भी बसों में खचाखच भीड़ रहती थीं। इससे यात्रियों को परेशानी होती थी।हालांकि अब रोडवेज के अधिकारियों ने इस रूट पर दो और बसों का इजाफा कर यात्रियों की परेशानी को कुछ हद तक कम करने का प्रयास किया है। अब यात्रियों को आधे घंटे की जगह 20-20 मिनट में बसें मिलेंगी। एआरएम धीरज सिंह पंवार का कहना है कि यात्रियों की मांग को देखते हुए दो और बसें बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें