एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘ईवीएम से वोटिंग मानव अधिकारों का उल्लंघन’

Hapur Updated Sun, 21 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हापुड़ । बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त मंडलीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। अधिवेशन का विषय इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के द्वारा चुनावी लोकतंत्र की हत्या एवं मानव अधिकारों का उल्लंघन था। कार्यक्रम का उद्घाटन जमात ए इस्लामी हिंद के प्रवक्ता डा. अय्यूब मंसूरी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है। इस मशीन को चैलेंज करते हुए हरिप्रसाद नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कहा कि वह दूर बैठकर इस मशीन में पड़े वोटों को बदल सकते हैं। भारत सरकार ने प्रोत्साहन देने के बजाय उसे महाराष्ट्र में बुलाकर जेल में डाल दिया। भारत से ज्यादा विकसित देश भी इस मशीन से चुनाव नहीं करा सकते हैं। जबकि इस मशीन को बनाने वाले जापान में खुद पेपर ट्रेल वोटिंग मशीन से चुनाव होता है। बामसेफ के पूर्णकालिक प्रचारक वेदप्रकाश की पिछले दिनों हुई हत्या के मामले में वक्ताओं ने कहा कि हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। खर्चा संगठन वहन करेगा। परिजनों को भी अर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इस अवसर पर सोमवीर नागर, वेदप्रकाश केन, महिपाल, टेकचंद, जयपाल सिंह यादव, सीमा निगम, शक्ति सिंह, हरिरत्न आदि मौजूद थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें