गढ़मुक्तेश्वर/पिलखुवा/हापुड़। गढ़, सिंभावली, बहादुरगढ़, ब्रजघाट, बक्सर, नानपुर, झड़ीना आदि क्षेत्रों में नवरात्र की अष्ठमी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को भक्तों ने घरों में कन्या लंगड़ जिमाए।
और पढ़ें
पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और रमाशंकर तिवारी ने बताया कि दुर्गा नवमी का पूजन करने वाले भक्त शुक्रवार को कन्या लंगड़ जिमाकर नवरात्र का उपवास खोलेंगे। इसी तरह, पिलखुवा में बृहस्पतिवार सुबह घर-घर में कन्याओं की पूजा अर्चना कर उन्हें भोजन कराया गया।