एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रशासन ने जोत डाली 300 बीघा अवैध फसल

Hapur Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के गांव पूठ में बृहस्पतिवार को गंगा की तलहटी में अवैध रूप से लहलहा रही गेहूं की तीन सौ बीघा फसल को तहसील प्रशासन ने जोत डाला। तलहटी में अवैध रूप से छह सौ बीघा जमीन पर अवैध खेती की गई है। शुक्रवार को भी तहसील प्रशासन बची इन फसलों पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गढ़ खादर क्षेत्र के गांवों में हो रही गंगा की ओर से हो रही भू-कटान अब बहादुरगढ़ के गांव पूठ के जंगल में पहुंचकर अमरोहा की ओर बढ़ गई है। इसके चलते तलहटी में सैकड़ों बीघा रेतीली भूमि खाली पड़ी है। इस सरकारी भूमि पर आसपास के गांवों में रहने वाले किसानों ने अवैध रूप से गेहूं की फसल उगा रखी है। इस मामले में कई बार प्रशासन को शिकायत मिल चुकी है। इसके बाद डीएम अजय कुमार यादव के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि से अवैध फसल को तहस-नहस करने का अभियान चला दिया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को तहसीलदार भगत सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने दो ट्रैक्टरों के जरिए तीन सौ बीघा भूमि में लगी फसल को जोत डाला। तहसीलदार ने बताया कि शेष बची तीन सौ बीघा फसल भी शुक्रवार को हटा दी जाएगी। फिर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर फसल उगाने वाले किसानों पर कार्रवाई की जाएगी।

किसानों में हाहाकार
तहसील प्रशासन जिस भूमि को सरकारी बताकर फसल को तहस-तहस किया है। इसके चलते 50 से भी अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों को कार्रवाई की भनक लगते ही अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें