एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

समग्र ग्रामों के 53 मजरे होंगे चमाचम

Hardoi Updated Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में जिले के अंतर्गत 30 गांवों का चयन कर लिया जिनमें विकास कार्य कराने के लिए कार्य योजना तैयार हो रही है। राजस्व ग्रामों के साथ ही उनके मजरों को भी सूचीबद्ध कर लिया गया है। जिले के 30 राजस्व ग्रामों में कुल 53 मजरों में विकास कार्य कराया जाएगा जिसके लिए अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। कार्य योजना देने के लिए अगले दो दिन भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के गांवों को विकास की धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना का संचालन किया है। योजना में जिले के 30 राजस्व ग्रामों का चयन किया गया है जिसमें निर्माण एवं विकास कार्यों से संबंधित कार्यों को कराया जाएगा। साथ ही विभागों में संचालित लाभार्थी परक योजनाओं का भी संचालन प्राथमिकता से कराया जाएगा। गौरतलब हो कि शासन से संशोधित समग्र ग्राम विकास योजना के गांवों का चयन प्रभारी मंत्री ने प्रोटोकाल मंत्री अभिषेक मिश्र ने कर दिया है, जिसमें 30 राजस्व गांवों में सदर तहसील के 11 गांव, संडीला तहसील के छह गांव, सवायजपुर तहसील के पांच गांव, शाहाबाद तहसील के पांच गांव तथा बिलग्राम तहसील के तीन गांव चुने गए हैं। चयनित गांवों में तो विकास कार्य कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है, वहीं अब उनके मजरों को भी सूचीबद्ध कर लिया गया है जिनमें सदर तहसील के बोझवा में तीन मजरे, माधौपुर में दो मजरे, सरसैया में तीन, सकाहा में तीन, मरसा में चार, हुसियापुर में चार, अंधर्रा में चार, सारीपुर छछेटा व भीठा महासिंह में एक एक मजरा है। इसी प्रकार सवायजपुर तहसील के मुर्चा में दो मजरे व चौधरियापुर में एक मजरा है। शाहाबाद तहसील के कालागाड़ा में एक, गौहनिया में एक व कठमा में दो मजरे, तहसील बिलग्राम के कोडरमऊ व म्यौरा में एक एक मजरा तथा संडीला तहसील के तेरवा में एक, मांझगांव में छह, छतिया (रामपुर) मेंसात, कन्जौरा में एक व भैनगांव मे चार मजरे हैं। इन मजरों में भी विकास कार्य कराने के लिए कार्ययोजना पर काम शुरू करवा दिया गया है जिसके लिए सीडीओ आनंद कुमार द्विवेदी सभी विभागों के अधिकारियों को अगले दो दिन में कार्य योजना तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें