एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर से मची सनसनी

Hardoi Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। जिले में सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर से खलबली मच गई है। तीन दिन में तीन हत्याएं हो चुकी हैं और एक भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं और पुलिस के हाथ कोई क्लू नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनसनीखेज हत्या की वारदातों में अगर देंखे तो बघौली थाना क्षेत्र के बीकापुर के मजरा टोड़ी निवासी रामकिशोर की पुत्री शनिवार को खेलते हुए गायब हो गई थी। हालांकि उसका शव सोमवार को मिला लेकिन इतना स्पष्ट है कि उसकी शनिवार को ही हत्या कर दी गई थी। पिहानी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सबसे सनसनीखेज वारदात हुई। थाना व कस्बे के मोहल्ला खुर्मुली निवासी पीर अली की सत्रह वर्षीय पुत्री महरून्निसा रविवार की सुबह शौच के लिए निकली थी और उसकी दौरान उसकी ईंटों से कुचल कर व गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस घटना के कई बिंदु इसे मोड़ रहे थे। जैसे कि जब शौचालय घर में था तो खेतों में क्यों गई। रोजाना भाभी के साथ जाती थी रविवार को अकेली क्यों गई। यह दोनों घटनाएं सनसनीखेज थी हीं उससे भी ज्यादा सनसनीखेज घटना सोमवार की सुबह बघौली थाना क्षेत्र के सैदापुर कला निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी की ताबड़तोड़ गोलियां और चाकुओं से गोद कर हुई। यह तीनों घटनाएं ऐसी हैं जिसमें किसी में भी परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है और न ही पुलिस के हाथ कोई क्लू लगा है। शनिवार, रविवार और फिर सोमवार तीन दिन में तीन हत्याओं से खलबली मच गई है। हालांकि थाना पुलिस घटनाओं की गहराई से जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें