हरदोई। बुधवार को गायत्री परिजनों ने यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण कर आहुतियां डाली। गायत्री शक्तिपीठ में परिजनों ने माता गायत्री का दर्शन व पूजन कर मंगल कामना के लिए पंचकुंडीय यज्ञ किया। साथ ही यज्ञ के बाद कन्याभोज व प्रसाद का वितरण भी किया।
संयोजक भगवत शरण अवस्थी के निर्देशन में हुए पंच कुंडीय यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया। माता की स्तुति करने के साथ ही हरिहर वत्स सिंह ने अपनी टोली के साथ यज्ञ में पूर्णाहुतियां डलवाईं और पंच कुंडीय यज्ञ की महत्ता को बतलाया। समाज की मंगल कामना करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि धर्म के कार्य में सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। यज्ञ के बाद कन्या भोज व भक्तों को भोजन व प्रसाद का वितरण भी किया गया। वहीं यज्ञ के उपरांत चंद्र किरन शुक्ला के पुत्र सुयश शुक्ला का जन्म दिवस संस्कार भी मनाया गया। इस दौरान हरीशंकर दीक्षित, वसंत कुमार गुप्ता, रमेश सिंह, शिव शंकर सविता, राजा बाबू, राम बाबू त्रिवेदी, राम सनेही शुक्ला, पीसी शुक्ला, शिशु पाल सिंह, पीसी कश्यप तथा बद्री प्रसाद पांडेय मौजूद रहे। इधर, रेलवे गंज स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ पर अनुष्ठान की पुर्णाहुति सामूहिक रूप में की गई। ट्रस्टी शक्तिपीठ आरवी शर्मा ने कहाकि विजयदशमी पर्व पर शक्ति की उपासना की जाती है। इस मौके पर रामनारायण कश्यप, रमा यादव, बलदेव प्रसाद श्रीवास्तव, एमए प्रसाद श्रीवास्तव, नत्थू लाल, जीत बहादुर सिंह, सत्येंद्र प्रताप मिश्र, अलका शर्मा, मधुलिमा, प्रखर मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।