एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फर्जी सफाई कर्मी के बैंक खातों की जांच शुरू

Hardoi Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। सफाई कर्मियों के वेतन में फर्जीवाड़े की पोल खुलने पर विकास विभाग में हड़कंप मचा गया। ब्लाक टड़ियावां के सफाई कर्मी द्वारा एक फर्जी व्यक्ति के नाम पर लिए जा रहे वेतन की जांच शुरू करा दी गई। जिसके क्रम में तीन सदस्यीय जांच टीम ने फर्जी व्यक्ति की पहचान उसके खाता नंबर से करने के लिए बैंक की ओर रुख किया है। जिले के अधिकारियों ने जांच टीम को फर्जी सफाई कर्मी की पहचान कर फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की रिपोर्ट तैयार कर देने के निर्देश दे दिए हैं। ताकि कार्रवाई की जा सके। हालांकि जांच पूरी होने के बाद कई नाम आने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सफाई कर्मचारियों के वेतन में भी फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। सफाई कर्मचारी के नाम पर फर्जी ढंग से वेतन निकालने का एक मामला प्रकाश में आते ही पंचायत राज विभाग में हड़कंप मच गया। विकास खंड टड़ियावां के ग्राम पूरा बहादुर के सफाई कर्मी ने बिना किसी व्यक्ति के प्रदीप कुमार नाम का एक फर्जी सफाई कर्मी को खड़ा कर दिया। जिसके नाम पर हर माह पे-रोल भी बनता था और प्रदीप कुमार को वेतन भी मिलता था। इतना ही नहीं यही फर्जी व्यक्ति एक्सिस बैंक से अपना वेतन भी निकलता था। हालांकि ई-पेमेंट प्रक्रिया के दौरान अभिलेखों की जांच में फर्जीवाड़ा खुल गया और ब्लाक के सफाई कर्मी मंशाराम द्वारा पे-रोल तैयार कराने पर आरोपी माना गया। हालांकि कोई कार्रवाही करने से पूर्व जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई।
एडीओ पंचायत टड़ियावंा अरविंद कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत सांडी राजेश गुप्ता व सेक्रेेटरी रजनीकंात त्रिवेदी को जांच मिलने पर उन्होंने सबसे पहले फर्जी सफाई कर्मी की पहचान जुटानी शुरू की है। जिसका आधार बैंक में लगाए गए प्रदीप कुमार के कागजों को बनाया गया है।
विज्ञापन

बैंक में एकाउंट नंबर के लिए लगाए गए कागजों में प्रदीप कुमार के नाम के साथ किसी फोटो लगी है तथा पता क्या लिखाया गया है जांच टीम ने इसकी पड़ताल की। हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात तो नहीं बताई गई लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच पूरी होने पर कई नाम सामने आ सकते हैं। जबकि डीपीआरओ दया शंकर सिंह ने रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें