एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फिर खराब हुआ कंप्यूटर, यात्री परेशान

Hardoi Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अनारक्षित टिकट प्रणाली का एक कंप्यूटर एक बार फिर खराब हो गया। तकनीकी गड़बड़ी के कारण कंप्यूटर करीब सात घंटे तक बंद रहा। इससे एक ही काउंटर से टिकट की बिक्री होती रही। दोपहर बाद कंप्यूटर सही होने पर दूसरे काउंटर पर टिकट बिक्री शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के हरदोई रेलवे स्टेशन पर बदहाल कंप्यूटरों से आए दिन टिकट बिक्री प्रणाली ध्वस्त हो रही है। अभी कुछ दिन पूर्व अनारक्षित टिकट बिक्री का एक कंप्यूटर खराब हो गया। इसकी वजह से करीब छह दिनों तक एक ही टिकट काउंटर से बिक्री होती रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मुरादाबाद मंडल से आए इंजीनियर ने छह दिन बाद कंप्यूटर सही किया। लेकिन अभी तीन दिन ही गुजरे थे कि अनारक्षित टिकट प्रणाली का दूसरा कंप्यूटर सोमवार को ठप पड़ गया।
बताते चलें कि सुबह ही कंप्यूटर बंद हो गया और लोगों को टिकट बिक्री नहीं की जा सकी। हालांकि सोमवार को गनीमत थी कि किसी तरह स्थानीय कर्मियों ने ही कंप्यूटर को सही कर लिया। ऐसे में दोपहर बाद दूसरा काउंटर दोबारा संचालित हो गया। जिसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि एक कंप्यूटर संचालित होने से टिकट काउंटर के बाहर काफी लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें