एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

24 घंटे चलेंगी बसें, किराया 14 रुपए

Hardoi Updated Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। इज्तिमा से रोडवेज भरपूर कमाई करेगा। बसों का बेड़ा तैयार है। इज्तिमा की तारीखों 15 , 16 और 17 दिसंबर को रोडवेज बसों का रुख हथौरा की तरफ रहेगा। बाहरी जनपदों की ढाई सैकड़ा बसें मंगाई जा रही हैं। यह बसें सिमौनी मेला श्रद्धालुओं को भी उनके मुकाम तक पहुंचाएंगी। हथौरा तक प्रति यात्री 14 रुपए किराया लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हथौरा इज्तिमा के नुमाइंदों ने यहां रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार से मुलाकात की। प्रबंधक ने उन्हें बताया कि इज्तिमा और सिमौनी मेला के दौरान 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। रोडवेज के तीन कर्मचारी हथौरा में तैनात रहेंगे। जरूरत पड़ी तो हथौरा में अस्थाई टिकट बुकिंग कार्यालय भी बनेगा। खासकर समापन के दिन 17 दिसंबर को इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, राठ आदि डिपो की बसें लगाई जाएंगी। हथौरा होकर बसें बबेरू तक जाएंगी। ताकि सिमौनी के श्रद्धालु भी पहुंच सकें। इनके अलावा बांदा डिपो की 65 बसें हथौरा तक यात्रियों को पहुंचाएंगी और लाएंगी। बांदा से हथौरा का किराया सिर्फ 14 रुपए प्रति यात्री देना होगा। आरएम से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में हथौरा मदरसा के मौलाना नजीब अहमद सहित मोहम्मद इदरीस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें