एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सहायक गन्ना विकास अधिकारी लपेटे में

Hardoi Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बघौली (हरदोई)। चीनी मिल के सहायक गन्ना विकास अधिकारी पर तौल की फर्जी पर्ची बनाने पर सीजीएम ने थाने में तहरीर दी। मिल के सीजीएम ने तौल लिपिक की शिकायत पर निष्कासन की कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहायक गन्ना विकास अधिकारी ने सीजीएम पर पीटने का आरोप लगाया है। बघौली स्थित शुगर मिल के संडीला स्थित मोहम्मदपुर बेलवा खरीद केेंद्र पर गन्ना खरीद मेें फर्जी पर्ची बनाने की शिकायत की गई। खरीद केंद्र के तौल लिपिक अंकित मिश्रा ने सहायक गन्ना विकास अधिकारी अर्जुन प्रताप तिवारी पर फर्जी पर्ची बनाने का दबाव बनाने की शिकायत जीएम केन से की, जिस पर जीएम ने उन्हें बुलाया और चीफ जनरल मैनेजर आरपी सिंह के समक्ष पेश किया। वहां सहायक गन्ना विकास अधिकारी से पूछताछ की गई, तो उसी बीच कुछ विवाद होने लगा। सहायक गन्ना विकास अधिकारी का आरोप कि सीजीएम ने उन पर हाथ छोड़ दिया, जबकि सीजीएम ने इस आरोप को गलत बताया। सीजीएम की ओर पुलिस को सहायक गन्ना विकास अधिकारी पर फर्जीवाड़ा व अनियमितता करने के आरोप में तहरीर दी गई। एसओ राजबहादुर त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें