एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रकों के बीच दब गई बोलेरो, दो लोग घायल

Hardoi Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई/बेनीगंज। प्रसूता को प्रसव के लिए ले जा रही बोलेरो दो ट्रकों के बीच फंस गई, जिसमें प्रसूता समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती रात बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोनू की पत्नी आरती (28) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे बोलेरो से सीतापुर ले जा रहे थे। रास्ते में बरगदिया पुल के पास बोलेरो के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक नील गाय के सड़क पर आने से ब्रेक लगा दिया, जिससे बोलेरो ट्रक से जा टकराई। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरोे दोनों ट्रकों के बीच दब गई, जिससे बोलेरो में सवार आरती, उसकी सास कुमकुमा (45) पत्नी रमेश, परिवार के ही सुशील (30) पुत्र अजय पाल और कल्लू (25) पुत्र सुरेश की गाड़ी में दबकर मौत हो गई।
वाहन चालक राम खेलावन (24) पुत्र हरदयाल और सोनू (17) पुत्र जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर राम खेलावन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से परिजनों को कोहराम मच गया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मोहल्ले में मातम छा गया। उधर, ट्रक का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे ट्रक चालक व परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

उधर, आरती के गर्भ में पल रहे शिशु ने दुनिया में आने से पहले ही मां की कोख में दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने उसके आने की खुशी में कई सपने देखे थे, पर सारे सपने टूट गए। शिशु इस दुनियां को देखे बगैर ही हमेशा के लिए विदा हो गया। आरती के पिता दिनेश कुमार सीतापुर जिले के मोहल्ला अफसर कालोनी में रह रहे है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें