एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हत्यारोपी का नहीं लगा कोई सुराग

Hardoi Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टड़ियावां (हरदोई)। शिवाला मजरा सिकरोहरी में पत्नी की हत्या के बाद फरार आरोपी पति का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। छानबीन में पुलिस को नहर किनारे उसकी चप्पलें पड़ी मिली थीं। संभावना जताई जा रही है कि वह नदी में कूद गया। जाल डालने के बावजूद शव बरामद न होने पर पुलिस व परिजन पसोपेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरोहरी निवासी जितेंद्र सिंह 22 जनवरी को अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद फरार हो गया। मृतका के भाई पंकज सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताते हैं कि नहर में कूदने की संभावना पर पुलिस ने समरेहटा स्थित पुलिया पर जाल भी लगवाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों की मानेें तो उसे नहर में छलांग लगाते देखा गया, लेकिन खौफ के चलते कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने बताया कि लोगों से जानकारी मिली कि आरोपी नहर में कूदा है, लेकिन पानी अधिक होने के कारण अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। पानी बंद होने पर नहर को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें