टड़ियावां। थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने वाले एक व्यक्ति को असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम नदवा पुरवा मजरा पाला में बुधवार को कमलेश के घर उसकी पुत्री की बारात आई थी। बारात के दौरान नौटंकी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच बारात में आए मिश्री लाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी शेरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर ने अपनी राइफल से हवाई फायरिंग की। इस पर हल्का इंचार्ज अरुण शुक्ला ने उसको हर्ष फायरिंग के आरोप में असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक खोखा और पांच कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।