एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डिस्क में पंक्चर से बत्ती गुल

Hardoi Updated Sun, 17 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर डिस्क पंक्चर होने से इलाके भर की बिजली गुल हो गई। लगातार बारिश से इस फाल्ट को शाम होने तक दुरुस्त नहीं किया जा सका। बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही लगातार बारिश के बीच तकरीबन दस बजे बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। मन्नापुरवा विद्युत केंद्र से संपर्क किया गया तो पता चला कि वहां से सप्लाई जारी है। इसके बाद मेन लाइन में फाल्ट की आशंका में पेट्रोलिंग की गई तो पिहानी-हरदोई मार्ग पर ग्राम बरगावां के निकट डिस्क पंक्चर मिली। पेट्रोलिंग के कार्य में लगा अमला इसे ठीक करने के प्रयासों में जुट गया, पर शाम होने तक इसे ठीक नहीं किया जा सका। जेई हंसराज यादव ने बताया कि मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी है। बारिश से फाल्ट ठीक करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि फाल्ट भी लगातार हो रही बारिश का नतीजा है।
इसे शीघ्र ठीक कराने के प्रयास किया जा रहे हैं। इस तरह से लगभग पांच बजे तक पिहानी में बिजली के दर्शन नहीं हुए थे। स्पष्ट हो कि शेडयूल के तहत पिहानी को सुबह सात से ग्यारह और दोपहर में दो से छह बजे तक ही बिजली मिलती है। इस तरह पांच बजे तक फाल्ट ठीक नहीं हो सका, जबकि सप्लाई के निर्धारित समय में भी मात्र एक घंटा ही बाकी रह गए थे। दिन भर बिजली के न मिलने से यहां आम लोगों को तो परेशानी हुई ही, बिजली दुकानदारों को खास तौर पर परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें