एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खुली बैठकों में पात्रों का होगा चयन

Hardoi Updated Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। शासन की लोहिया ग्रामीण आवास योजना से पात्रों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पात्रों को लाभान्वित करने को लाभार्थियों की अंतिम सूची के लिए जिले में खुली बैठकों का आयोजन कराया जाएगा, जिसकी शुरुआत समग्र ग्रामों से की जाएगी। खुली बैठकों के आयोजन व आपत्तियां निस्तारण की जिम्मेदारी डीएम ने बीडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत पात्रों का चयन सभी गांवों में किया जाना हैै। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई और शुरुआत डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना में चयनित गांवों से की जा रही है। इन गांवों में पात्रों के चयन पर अंतिम मुहर लगने को खुली बैठक की जाएगी। सभी बीडीओ को पात्रों के फाइनल चयन के लिए 16, 17 व 18 मार्च को खुली बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से आए पत्र में लोहिया ग्रामीण आवास के लिए सर्वे में सूची तैयार करने को खुली बैठक होगी। बैठक में बीडीओ की मौजूदगी में चयनित पात्रों की सूची बोलकर पढ़ी जाएगी और पात्रों के नाम पर आपत्तियां ली जाएंगी।
पात्रों के नामों पर आई आपत्तियों को बीडीओ अपने स्तर से निस्तारित करेंगे। साथ ही पात्रों की अंतिम सूची तैयार कर डीएम और सीडीओ को देंगे। उधर, योजना में पात्रों के चयन को प्रक्रिया शुरू हो गई है। खुली बैठकों के आयोजन के साथ ही आवास निर्माण के लिए धनराशि की डिमांड करने की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई। डीएम के निर्देश पर बीडीओ को 20 मार्च तक पात्रों की सूची तैयार कर आवासों के निर्माण को धनराशि की डिमांड मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें