एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कार्ड के रजिस्ट्रेशन को भीड़ उमड़ी

Hardoi Updated Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहानी (हरदोई)। आधार कार्ड बनवाने को गुरुवार को मोहल्ला लोहानी के पांच ब्लाकों में रजिस्ट्रेशन को भीड़ उमड़ी। नेटविंग कंपनी के जिला कोआर्डिनेटर शम्स रजा खान ने बताया कि छूटे लोगों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया होली के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहानी के वार्ड 19, 6 और 2 के लोगों के आधार कार्ड बनाने को आंख की पुतली और हाथ की अंगुलियों की स्कैनिंग कर के रजिस्ट्रेशन किया गया। मोहल्ले के कन्या खुर्द स्कूल में बूथ लगाया गया, जिसमें कुल पांच ब्लाक बनाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। खान ने बताया कि उन्होंने बूथ का दौरा किया और व्यवस्थाएं देखीं और कर्मियों को निर्देश दिए। उनके मुताबिक, किसी वार्ड में लोग सहयोग कर रहे हैं, किसी में नहीं। बताया कि आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन का कोई भी चार्ज नहीं लिया जा रहा है। सारी प्रक्रिया मुफ्त हो रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें