एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

13 बीईओ को नोटिस

Hardoi Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। यू डायस के प्रति लापरवाही बरतने पर बीएसए ने 13 खंड शिक्षा अधिकारियों और कंप्यूटर आपरेटर को नोटिस जारी की है। सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए बजट जारी करने के लिए केेंद्र सरकार ने राज्य परियोजना निदेशक से यू डायस के माध्यम से जिले के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों का विवरण मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विभाग को प्रपत्र उपलब्ध कराए गए थे, जिनके आधार पर प्राप्त सूचनाओं को यू डायस के माध्यम से फीड करा भारत सरकार को मुहैया कराना था। इसके लिए डीआईओएस और बीएसए को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, मगर अभी तक यू डायस से फीडिंग का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इस पर राज्य परियोजना निदेशक ने समीक्षा कर नाराजगी जताई है और पांच अप्रैल तक डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि परियोजना निदेशक के आदेश पर एमआईएस प्रभारी शैलेंद्र झा ने समीक्षा के दौरान गड़बड़ियां पकड़ीं। कंप्यूटर आपरेटर ने भी निर्देशों के बावजूद भी फीडिंग नहीं की है। इसकी जानकारी उन्होंने बीएसए को दी।
इस पर बीएसए देवेंद्र स्वरूप सचान ने डीआईओएस को पत्र लिखकर प्रपत्र उपलब्ध कराने और प्रपत्रों की खामियों को दूर कराने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी 13 खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी की है। इनमें सभी नगर क्षेत्र प्रभारी, बीईओ बेहंदर सुरेश चंद्र पाल, सुरसा राज नरायण कुशवाहा, सांडी पवन द्विवेदी, भरावन दिनेश चंद्र जोशी, हरियावां उदय नारायण कटियार, टड़ियावां शैलेश, कछौना विश्व नाथ पाठक, हरपालपुर मदन लाल वर्मा, शाहाबाद अनूप कुमार सिंह, पिहानी उपेंद्र विश्वकर्मा, बिलग्राम शिव सिंह, संडीला रमेश चंद्रा, मल्लावां के खंड शिक्षा धिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी को 4 अप्रैल तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संविदा पर तैनात सभी ब्लाक कंप्यूटर आपरेटर को नोटिस जारी कर कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें