एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवकों को थाने छोड़ बीईओ खिसक लिए

Hardoi Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टड़ियावां (हरदोई)। विकास खंड के परिषदीय स्कूलों में अवैध वसूली करने के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी और टीचरों ने तीन युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, मगर तहरीर देने के नाम पर बीईओ समेत सभी टीचर एक-एक करके थाने से खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ तहरीर का इंतजार कर रहे है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी टीचरों को जिम्मेदारी देने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे पूरे दिन क्षेत्र में खलबली मची रही। सोमवार को कार सवार पांच युवक दलौली, ओदरा, लिलवल, अनीशाबाद, जिगनियां खुर्द, बरौली, गद्दीपुर, बड़ा नाला, सरगापुर, थोक खाला आदि स्कूलों में पहुंचे। आरोप है कि उन युवकों ने टीचरों से आर्थिक वसूली की। इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी से टीचरों ने की।
इस पर खंड शिक्षा अधिकारी और टीचरों ने इन युवकों से बात कर उन्हें कस्बे बुलाया, जिस पर तीन लोग गाड़ी से पहुंचे। उन्होंने तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। एसओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि बीईओ से तहरीर मांगी तो वह टाइप कराने की बात कहकर चले गए और लौटकर नहीं आए। इस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बीईओ शैलेश द्विवेदी ने बताया कि उनको मीटिंग में आना था, इसलिए वहां से चले आए थे। उन्होंने बताया कि वह टीचरों को तहरीर देने के निर्देश देकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें