एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो बाइकें भिड़ीं, तीन युवक घायल

Hardoi Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहानी (हरदोई)। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई जोेरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को हरदोई रेफर किया गया है। हादसे के बाद शिया जामा मसजिद के निकट काफी भीड़ जमा हो गई। सोमवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे राभा गांव निवासी फुरकान (25) पुत्र इब्राहीम अपने साथी याकूब (24) पुत्र जुबैर के साथ बाइक द्वारा पिहानी से गांव वापस लौट रहे थे। पिहानी-सल्लिया मार्ग पर शिया जामा मसजिद के निकट विपरीत दिशा में आ रही दूसरी बाइक से हुई जबरदस्त टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग छिटक कर दूर जा गिरे। दूसरी बाइक पर सवार कैलाश (26) पुत्र होरीलाल निवासी मोहल्ला मीरसरांय समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबदस्त थी कि आवाज काफी दूर तक सुनी गई और दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई। मौके पर जमा लोगों ने घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हरदोई के लिए रेफर कर दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. जितेंद्र कुमार ने घायलों की हालत सीरियस बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें