हरदोई। जीआईसी में 26 जून से होने वाली श्रीरामकथा के आयोजन को लेकर बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागार में पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम को वृहद बनाने को सभी को जिम्मेदारियां भी बांटी गई।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम कथा समिति द्वारा 26 जून से चार जुलाई तक श्रीराम कथा प्रेम भूषण महाराज के श्रीमुख से जीआईसी प्रांगण में होगी। जिसके सफल क्रियान्वयन को हर सदस्य को जुटना होगा। इस दौरान संबंधित कमेटियों का गठन किया गया और पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राम प्रकाश शुक्ला, अचल अग्रवाल, अविनाश मिश्र, मनीष चतुर्वेदी, संयोजक पीके वर्मा, अनुपम बाजपेई एवं संजय जायसवाल आदि मौजूद थे।