हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र से अपहृत की गई तीन बालिकाओं को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने सभी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज में संस्कृत की परीक्षा देने के उपरांत एक बालिका को कार सवार उठा ले गए थे। इसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र में एक घर से बरामद कर लिया और उसको चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसी थाना क्षेत्र में जयराज पुर से दो बालिकाएं गायब हो गई थीं। दोनो आपसी में रिश्तेदार थी। थानाध्यक्ष परसुराम कुशवाहा ने मुखबिर की सूचना पर उनके एक रिश्तेदार के घर छापा मारा और दोनों बालिकाओं को बरामद कर लिया। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक गोविंद अग्रवाल ने टीम के सदस्यों को बधाई दी है।