एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साधु बैठे धरने पर

Hardoi Updated Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। सांडी ब्लाक में तैनात एक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पर 28 बीघा जमीन की जगह 64 बीघा जमीन पर कब्जा करने के बाद उस पर पेड़ लगवाकर कब्जा करने का आरोप लगाकर साधुओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खफा साधुओं ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। सांडी के हनुमान गढ़ी परशपुर निवासी महंत राजापुरी ने बताया कि वह एक सीधा साधा साधु है। पेड़ आदि लगवाने के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के साथ 28 बीघा भूमि का एग्रीमेंट किया था। जिसके बाद उनके द्वारा 64 बीघा भूमि पर कब्जा कर वहां पेड़ लगा लिए। उनका सहयोग ब्लाक प्रमुख भी कर रहे हैं। उक्त लोगों ने ज्यादा कहने पर उनको जान से मारने की धमकी भी दे डाली है। उनके द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एसआरएल वर्मा को सौंप कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी भूमि इन दबंग लोगों के हाथों से नहीं छुड़वाई जाती तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें