एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उफनाई गंगा से कटरी में हड़कंप

Hardoi Updated Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई/बिलग्राम। उत्तराखंड में बादल फटने से हुई तबाही के बाद अब पानी का सैलाब गंगा नदी में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 136.50 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से 10 सेमी नीचे है। उधर, नदी का जलस्तर बढ़ने से बिलग्राम के कटरी क्षेत्र में हड़कंप मचा है। संभावित बाढ़ के मद्देनजर एसडीएम बिलग्राम ने बैठक कर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंच नदियों से घिरे कटियारी क्षेत्र में जहां नदियां अभी सामान्य जलस्तर पर बह रही हैं, वहीं बिलग्राम क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा नदी उफान है। नदी किनारे बसे गांव परसोला के मजरा नेहालपुरवा, महानंदी पुरवा, शेखनपुरवा आदि नदी की धारा से 20 से 25 फिट दूर हैं। यदि जल स्तर बढ़ा तो मजरों में कटान शुरू हो जाएगा। लोग संभावित बाढ़ को देखते हुए सामान समेटने में जुट गए हैं। इधर, एसडीएम रामकेर यादव, सीओ गोपी नाथ सोनी, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने प्रभारी थाना क्षेत्रों के एसओ के साथ चर्चा की। तहसीलदार ने बताया कि एक बाढ़ चौकी पर एक राजस्व कर्मी, एक स्वास्थ्य कर्मी, एक ब्लॉक कर्मी और एक पुलिस कर्मी तैनात किया जा रहा है। क्षेत्र में 10 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।
इसके अलावा 12 स्कूलों को भी चिह्नित कर लिया गया है। उधर, पूर्ति विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीएसओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कोटेदारों को निर्देश दिए कि वह एक-एक ड्रक केरोसिन स्टाक में रखे। वहीं होलसेल 2000 लीटर केरोसिन स्टाक में रखेंगे। उन्होंने शासन को 96,000 लीटर केरोसिन की डिमांड भेजी है। डीएसओ एसपी सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की गैस एजेंसियों को 10 सिलेंडर प्रति एजेंसी का स्टाक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोल पंप पर 2000 लीटर डीजल, 1000 लीटर पेट्रोल रिजर्व में रहेगा। फ्लोर मिल, मंडी, आदि में आटा और आलू आदि का स्टाक सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें