एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नवीन प्रबंध समिति बनेगी

Hardoi Updated Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। स्कूलों में गठित प्रबंध समितियों के स्थान पर नवीन प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। जिसके लिए खुली बैठक आहूत की जाएगी। नवीन समिति का गठन पांच सितंबर तक पूरा हो जाएगा और नवीन समिति कार्य भार ग्रहण कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार एक्ट के तहत प्रदेश के गैर अनुदानित स्कूलों के अलावा सभी स्कूलों में प्रबंध समिति के गठन के आदेश दिए गए थे। जिसके तहत जिले में 3624 प्रबंध समितियों का गठन किया गया था। इनमें 14,496 सदस्य बनाए गए थे। समितियों का कार्यकाल दो वर्ष का था। जो पूर्ण होने जा रहा है। इस पर प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने सभी डीएम को पत्र जारी कर स्कूलों में नवीन प्रबंध समितियों के गठन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 16 अगस्त से प्रक्रिया शुरू होगी और पांच सितंबर तक चयन पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए डीएम द्वारा खुली बैठकों की तिथि निर्धारित की जाएगी।
नामित अधिकारी के सामने ही समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें स्कूल मेें पढ़ने वाले बच्चे के अभिभावक अध्यक्ष होंगे। विद्यालय प्रधानाध्यापक को सचिव का दायित्व दिया जाएगा। नवीन समिति के गठन के लिए निर्देशित किया गया कि शिक्षामित्र, रसोइया व शिक्षा विभाग से जुडे़ व्यक्ति समिति के सदस्य नहीं बन सकेंगे। गठित समिति के सदस्यों की सूची स्कूल में चस्पा की जाएगी। जिला समन्वयक बलवीर शास्त्री ने बताया कि पत्र निर्देशन पर समिति के गठन का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि समय से प्रबंध समिति का गठन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें