एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टीचर की पिटाई से तीन छात्र बीमार

Hardoi Updated Sun, 11 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई/बरसोइयां। बावन विकास खंड के जूनियर हाईस्कूल के छात्रों की टीचर ने कापी न लाने पर पिटाई और उठा बैठक कराई, जिससे तीन छात्र बीमार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा सात के छात्र मोहित कुमार, रंजीत कुमार और कक्षा छह के वीरेंद्र कुमार की आठ अगस्त को स्कूल से आने के बाद तबियत खराब हो गई। तीनों बुखार से पीड़ित है। मोहित के पिता प्रेम बाबू और रंजीत के पिता कल्लू और गांव के रामप्रकाश ने बताया कि उनके बच्चे आठ अगस्त को स्कूल गए थे। टीचर ने कापी न होने पर पिटाई की। इसके बाद सभी को 100-100 उठा-बैठक लगवाई, जिससे स्कूल से आने के बाद बच्चे बीमार हो गए। उन्होंने डीएम को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत खंड शिक्षाधिकारी उदय नारायण कटियार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। सोमवार को वह स्कूल का निरीक्षण कर मामले की जांच करेंगे। इससे ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें