अतरौली (हरदोई)। रंजिश के चलते थानाक्षेत्र के बड़ेरा गांव में बीती देरशाम को फायरिंग हुई जिसमें अधेड़ घायल हो गया। अधेड़ ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बड़ेरा मजरा बड़सरा में रामदुलारे घर के सामने फुलवारी में बैठा था। उसी समय उसके भतीजे पुरुषोत्तम व शिवप्रसाद आदि आए और झगड़ा करने लगे और फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने पुरुषोत्तम व शिवप्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामदुलारे को सीएचसी भरावन में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ बीपी यादव ने बताया कि दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। फायरिंग के बाद से परिवार में तनाव बना हुआ है।