एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गणपति तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक

Hardoi Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। समूचा जिला इन दिनों प्रथम आराध्य भगवान श्रीगणेश की भक्ति में लीन है। जगह-जगह गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना हो रही है। गणेश उत्सव पंडालों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है। पूजन और आरती के समय भगवान श्रीगणेश की स्तुति के साथ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के उद्घोष से आसपास का इलाका गूंज रहा है। कर्मकांडी विद्वानों की माने तो भगवान श्रीगणेश व उनके पूरे परिवार की विधि विधान से पूजन करने से यश व कीर्ति के साथ ही वैभव व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्री गणेश महोत्सव में बताया गया कि पांच विशेष मंत्रों के साथ यदि श्री गणेश के पूरे परिवार का पूजन किया जाए तो श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होगी। गजानन सेवा समिति के गणपति महोत्सव में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाकर उनकी आरती की। इस अवसर पर श्याम बिहारी त्रिवेदी, समीर सिंह, मोनी पाठक, मनीष चतुर्वेदी, राम किशोर द्विवेदी, आनंद सेठ आदि मौजूद रहे।
उधर, श्रीगणेश महोत्सव पंडाल में बुधवार को कलश सज्जा, अल्पना, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में गरिमा चतुर्वेदी, अनुराधा मिश्रा, स्वर्णिमा सिंह, महिमा रस्तोगी, रूचि कपूर, स्मिता, गीतिका चतुर्वेदी शामिल रही। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को 14 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें