हरदोई। बृजलाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर वसीठ, पिहानी पहुंचकर डीआईओएस जयप्रकाश यादव ने निरीक्षण कर बच्चों व टीचरों से स्कूल संबंधी जानकारी प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक अनिल शर्मा उर्फ बसंतू, गणपति बाबू, प्रधानाचार्य यूनुस मोहम्मद, सेवानिवृत्त कैप्टन अमरनाथ शर्मा, रघुनाथ सिंह यादव, कलक्टर सिंह यादव, सोमेंद्र प्रताप सिंह, दिव्यांश शुक्ला, गौरव कुमार, सतीश यादव आदि मौजूद थेे।