हरदोई/सवायजपुर। विकास कार्यों के लिए भेजी गई धनराशि में अनियमितता करना विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत हथौड़ा के प्रधान को काफी भारी पड़ गया। सवा लाख रुपये की गड़बड़ियों में दोषी पाने पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने प्रधान को आरसी जारी कर दी।
ग्राम पंचायत हथौड़ा के प्रधान योगेेंद्र सिंह पर विकास कार्यों की धनराशि में करीब 1,23,240 रुपये के गबन के आरोप सही मिले। ज्ञात हो प्रधान व सेक्रेटरी सोमेश मिश्रा पर गबन का आरोप लगाया था जिसमें जांच कराई गई और आरोप सही मिले। रिपोर्ट आने के बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ वियोधन ने एसडीएम सवायजपुर को 123240 रुपये की वसूली करने का फरमान जारी कर दिया। उन्हाेंने प्रधान को आरसी जारी करने के निर्देश दिए। वहीं बीडीओ भरखनी विनोद श्रीवास्तव को भी नोटिस देने का निर्देश दे दिए। बीडीओ को प्रधान के घर पर नोटिस चस्पा करने के निर्देश गए दिए हैं। एसडीएम ने भी एक सप्ताह में रकम वसूल करने का समन जारी किया है।