संडीला। लखनऊ रोड स्थित बैट्री की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। उधर, पड़ोस में ओम टायर्स, बालाजी मोटर्स व एक ट्रैक्टर एजेंसी का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान उठा ले गये।
मोहल्ला सदर बाजार निवासी राजेश सोनी की लखनऊ रोड स्थित सुम्बाबाग में बैट्री व इंवर्टर की दुकान है। सोमवार की शाम करीब 7 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे आस पास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो राजेश को सूचना दी। राजेश ने दुकान पहुंचकर देखा तो दुकान में रखी 40 बैट्रियां गायब थी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली परशुराम ने दुकान का मौका मुआयना किया। मामले की राजेश सोनी ने पुलिस को तहरीर दी। जांच में पाया गया कि चोर शटर तोड़ने के उपकरण व बैट्रियां ले जाने के लिए चौपहिया वाहन साथ लाये थे जिन्हें लादकर वह बस स्टैंड चौराहे की ओर गये है।