एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेड़ों के कटान से पर्यावरण बिगड़ा

Hardoi Updated Fri, 04 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कछौना। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत नगर क्षेत्र में स्थित जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमेें दो सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन अधिकारी करन सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में पेड़ों के अंधाधुंध कटान से वन्य प्राणी विलुप्त होते जा रहे है, जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। वहीं सारस पक्षियों की संख्या भी दिनोें दिन घट रही है। जो चिंता का विषय है। इस मौके पर उन्होंने जूनियर वर्ग में शालिनी कश्यप, सुगभा सिंह, स्वेतांक, अक्षिता गुप्ता, अर्चना चौधरी, पल्लवी देवी, सीनियर में शायबा, ज्योति वर्मा, आकांक्षा को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश चंद्र जोशी, छोटेलाल, विमलेश मिश्रा, प्रधानाचार्य शिवराज सिंह पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें