कछौना। कासिमपुर थाने में पीबीआर इंटर कॉलेज व कृषि महाविद्यालय के उपद्रवी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ज्ञात हो कि गौसगंज चौकी क्षेत्र स्थित पीबीआर इंटर कॉलेज व कृषि महाविद्यालय के छात्रों के दो गुटों ने शुक्रवार को मामूली विवाद में पत्थर बाजी कर होर्डिंग को फाड़ डाला था। साथ ही मल्लावां-संडीला मार्ग पर जाम लगाकर वाहनों के शीशे भी तोडे़ थे। इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने छात्रों को शांत कराया। कासिमपुर एसओ रणवीर सिंह यादव ने बताया कि गौसगंज चौकी इंचार्ज रामबाबू सिंह की तहरीर पर छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। स्कूल प्रधानाचार्य रामशरण बंधू ने बताया कि उपद्रव करने वाले छात्रों की जानकारी कराई जा रही है। विद्यालय प्रबंध तंत्र उनके खिलाफ कार्रवाई करने में देरी नहीं करेगा।