सवायजपुर। तहसील में बिजली न आने पर आपूर्ति के लिए लगाया गया जनरेटर खराब होने से तीन दिनों से किसानों को खतौनी नहीं मिल पा रही, वहीं छात्रों को वजीफा फार्म जमा करने को आय जाति व निवास प्रमाण पत्र समय से मुहैया नहीं हो पा रहे, जिससे काफी दिक्कतें हो रही हैं।
तहसील में बिजली का बु़रा हाल है। बिजली न आने पर बड़ा जनरेटर आपूर्ति के लिए लगाया गया है, पर तीन दिन सेे जनरेटर खराब है। बिजली एक दो घंटे ही आने से सभी कंप्यूटर ठप हैं, जिससे न तो किसानों को खतौनी मिल पा रही और न ही स्कूली छात्रों को आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र। वजीफा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक होने से अभिभावकों व छात्र छात्राओं की भारी भीड़, एकल खिड़की पर उमड़ रही है, पर प्रमाण पत्र बीस दिन बीतने के बाद भी आवेदकों को नहीं पा रहे हैं। इस बाबत तहसीलदार दिनेश सिंह ने बताया कि जल्द ही जनरेटर की मरम्मत कर कार्य सुचारु कराया जाएगा।