हरदोई। माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रवृत्ति की धनराशि में गोलमाल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। वहीं बीईओ को उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश बीएसए की ओर से जारी किए गए हैं।
प्राथमिक विद्यालय बरगदिया के प्रधानाध्यापक अखिलेश त्रिपाठी के विरुद्ध छात्रवृत्ति में गोलमाल करने, मिड-डे मील सहित अन्य वित्तीय अनियमितताएं करने की शिकायत मिली थी। जिस पर बीएसए द्वारा जांच कराई गई। जांच में प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोप सही मिले। प्रधानाध्यापक को छात्रवृत्ति की धनराशि में से 6300 का गबन करने का दोषी पाया गया। इस पर बीएसए डा. वीके शर्मा ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी माधौगंज को टीचर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।