एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीएम तक पहुंचा प्रहलाद का दर्द

Hardoi Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। सपा में लंबे समय तक अपना योगदान देते चले आने के बाद भी कोई फल न मिलने पर आहत सपा नेता का आमरण अनशन तीसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर भी जारी रहा। हालांकि मुख्यमंत्री तक उनका दर्द पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने भी इसे संज्ञान में लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता प्रहलाद मिश्र ने शुक्रवार से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पार्टी में उपेक्षा के कारण आमरण अनशन शुरू कर दिया था, जो दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दिन उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के साथ उन्होंने 40 साल बिताए हैं। पार्टी के सभी आंदोलनों में अहम भूमिका निभाई। आपात काल के दौरान लखनऊ जेल में भी बंद रहा। इसके बाद भी सपा सरकार व पार्टी में उनकी उपेक्षा हो रही है। इस कारण पुराने कार्य कर्ताओं के दिल टूट रहे हैं। हर तरफ निराशा का माहौल है। जबकि नए बाहर से आए लोगों को सम्मानित किया जा रहा हैं।
इससे कार्यकर्ता आहत हैं। उन्होंने कहा कि पुराने व वफादार पार्टी के साथियोें को सम्मान न मिलने के कारण वह निराश हैं और अपनी बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने को अनशन शुरू किया है। सपा नेता के अनशन का भगवान परशुराम प्रेरणा ट्रस्ट ने समर्थन किया। ट्रस्टी अध्यक्ष एवं सचिव लालन शर्मा, कमलेश पाठक बैठक में उनका पूरा समर्थन करने की घोषणा पूर्व में ही कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें