एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राशन कार्डों में हेरफेर करने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Hardoi Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। राशन कार्डाें को गायब करने एवं कार्डाें में हेर फेर कर गरीबों का राशन बचाने व बेचने का आरोप लगाकर भरखनी ब्लाक के आमतारा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे शाह ने कहा कि गांव में कोटे की संचालक शायदा बेगम और रिजवान हैं। आरोप है कि शासन के आए निर्देश पर सत्यापन कराने के लिए राशन क ार्डो को जमा किया था। लेकिन अन्त्योदय के 67 कार्डों के नाम में हेर फेर कर दिया तथा बीपीएल के 110 कार्डों में भी नाम में बदलाव किया है। आरोप लगाया कि परिजनों के अलावा राशन कार्ड धारकों के नाम काट दिए हैं। इसके बाद जब राशन मांगा जाता है तो उस पर वितरण करने में कोटेदार विक्रेता के द्वारा आपत्ति की जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव शंकर गुप्ता को सौंप कोटेदार व संचालक के खिलाफ कार्रवाई कराने एवं गरीबों को राशन सही समय पर दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें