एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

30 फीसदी मूल्यांकन ही पूरा

Hardoi Updated Sun, 20 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की कमी आड़े आ रही है। केंद्रों पर अब तक 30 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। परीक्षकों की कमी और लोस निर्वाचन के कारण मूल्यांकन कार्य में पड़ रहे व्यवधान के कारण समय से मूल्यांकन कार्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को शहर के तीन विद्यालयों में मूल्यांकन कार्य चल रहा है। शनिवार को राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य जारी रहा, यहां पर परीक्षकों की भारी कमी है। चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण के कारण परीक्षकों की कमी रही। इस बाबत उप नियंत्रक सियाराम ने बताया कि परीक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। अब भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय में ही परीक्षक कम हैं। उन्हीं में परीक्षकों को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 30 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आरआर इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं।
उप नियंत्रक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 30 से 35 फीसदी कापियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं सनातन धर्म इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे हुए थे। उप नियंत्रक सियाराम ने बताया कि परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया करा दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन कार्य सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक चल रहा है। प्रशिक्षण के कारण परीक्षकों की कमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें