हरदोई। चीन ने यूपी के हरदोई में रहने वाले एक होनहार जूडो खिलाड़ी को खोज निकाला है और उसे तीन माह का एडवांस प्रशिक्षण देने को चाइना आमंत्रित किया है। यही नहीं इन दो माह के प्रशिक्षण व विदेश आने जाने पर लगने वाले पूरा खर्चा भारत सरकार स्वयं वहन करेगी।
जिले के खिलाड़ियों का वर्ग चाहे कोई भी क्यों न हो, पर हर आयु वर्ग के जूडो खिलाड़ियों ने प्रदेश, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जिले के जूडो की धमक का देश तो देश विदेशी खिलाड़ी भी कायल होते जा रहे हैं। अब चीन ने दो माह का एडवांस कोर्स को विश्व भर के देशों से जूडो खिलाड़ियों की मांग कर रहा और दिए गए नामों में देश के हरदोई का नाम भी प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। जिले से नेशनल जूडो खिलाड़ी अजय यादव का चयन किया गया है। अजय के चयन के बाद जिले के समस्त खिलाड़ी इस उपलब्धि से खुश है। केंद्र सरकार ने चीन जाने व तीन माह तक रहने व प्रशिक्षण आदि पर खर्च होने वाला सारी राशि स्वयं वहन करने की जिम्मेदारी ले ली है।
उधर, जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना का कहना है कि इससे निश्चित रूप से देश का मान तो बढ़ा ही है, जिला भी गौरवान्वित हुआ है। उधर, हरदोई व फर्रुखाबाद में रहकर अब तक 120 से ज्यादा जूडो खिलाड़ियों में निखार लाकर नेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक दिलाने वाले जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना का नाम पहले से ही होनहार कोचों की सूची में दर्ज है, पर इस उपलब्धि के बाद तो उनका कद और बढ़ गया है। इस उपलब्धि पर वह भी खुश हैं। उधर, अजय यादव के चयन पर सोमवार को खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर इस खुशी का इजहार किया।
जिले के तीन जूडो खिलाड़ियों ने अपने जूडो के जादू से विदेशों में भी धमक बना रखी है। अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हुनर दिखाकर स्वर्ण पदक जीतने वालों में अनुपम पाल, गौरव व अजय यादव शामिल रहे हैं, जबकि अजय यादव अबकी काफी आगे पहुंचकर देश को विदेशों तक में गौरवान्वित कर दिया है।