एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैंप में 494 नए कनेक्शन

Hardoi Updated Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली कैंप का आयोजन शुरू कर दिया गया। जिसके क्रम में गुरुवार को शहर के सैंयापुरवा मोहल्ले तथा सुरसा क्षेत्र में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को नवीन कनेक्शन दिए गए और कनेक्शनों के लोड भी बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने चेकिंग कर बकाया राजस्व वसूली की और बकाया अदा न करने पर कनेक्शन भी काटे, जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। बिजली विभाग ने बकाया शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप आयोजित किए जा रहे, जबकि कसबों में मेगा शिविर लगाए गए हैं, जहां उपभोक्ताओं से बकाया वसूली करने के साथ ही नवीन कनेक्शन देने और लोड बढ़ाने की कार्रवाई भी की जा रही है। बताते चलें कि शहर के मोहल्ला सैंयापुरवा में विद्युत शिविर लगाया गया। एसडीओ सत्येंद्र पांडेय के निर्देशन में अवर अभियंता अंबिका प्रसाद, केपी सिंह व आशीष श्रीवास्तव द्वारा चेकिंग कर 330 नवीन कनेक्शन दिए वहीं 12 कनेक्शनों का लोड बढ़ाया।
खराब मिलने पर 10 मीटर बदले गए। साथ ही चार लाख रुपये के बकाया बिलों की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त एसडीओ पंकज भारती के निर्देशन में सुरसा क्षेत्र में वसूली की गई। जिसमें 164 नवीन कनेक्शन दिए गए और बकाया अदा न करने पर छह उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे भी गए। साथ ही 30 हजार रुपये की बकाया वसूली भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें