एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका

Hardoi Updated Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। अरवल क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक कर लोग फरार हो गए। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम श्रीमऊ के पास एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मंगलवार की सुबह खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। इसके अलावा उसके सीने पर भी प्रहार किया गया। उसके सिर पर धारदार हथियार का गहरा निशान था। महिला नीले रंग की साड़ी व सफेद ब्लाउज पहने हुई थी। उसके साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर नहीं हो पाई। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें