एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को गड़ासा मारा

Hardoi Updated Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सांडी (हरदोई)। जिले मेें छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा। मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक डिग्री कालेज में पढ़कर साइकिल से घर लौटने के दौरान युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा द्वारा विरोध करने पर उसने गड़ासे से हमला कर दिया, जिससे छात्रा में हाथों में घाव हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित छात्रा कस्बा स्थित एक डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ रही है। मंगलवार अपराह्न करीब सवा तीन बजे वह कालेज से साइकिल से घर जा रही थी, रास्ते में भट्योली निवासी पातीराम के पुत्र राजपाल ने उसे रोकना चाहा और न रुकने पर उसकी साइकिल में टक्कर मार उसे गिरा दिया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा द्वारा विरोध करने पर युवक ने पास मौजूद गड़ासे से उस पर हमला बोल दिया।
गड़ासा छात्रा के हाथोें में लगने से वह लहूलुहान हो गई। छात्रा की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो वह उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक राजपाल के खिलाफ छेड़छाड़ और दलित एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को प्राथमिक उपचार को पीएचसी भेजा। थाने के प्रभारी इंचार्ज अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें