एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाए हुनर

Hardoi Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। टीएन किड्स स्कूल में शनिवार को आयोजित क्राफ्ट प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे हाथों ने क्रिसमस ट्री से लेकर कंप्यूटर का सीपीयू तक बना डाला। कुल मिलाकर प्रदर्शनी में सजे नन्हे होनहारों के माडल देख बड़े भी बोल उठे, भई वाह मजा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने किया। कहा कि खुशी के साथ हैरानी भी होती है और बच्चों की प्रखर बुद्धि देखकर नाज होता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता कोई भी हो बच्चों को उसमें प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि किसी भी प्रतियोगिता में हार व जीत उतना मायने नहीं रखती, जितना प्रतिभाग करना। प्रदर्शनी के समस्त क्राफ्ट आइटम स्कूल में बच्चों द्वारा टीचर के निर्देशानुसार तैयार किए गए। इसमें प्ले ग्रुप व नर्सरी के बच्चों ने फल व सब्जियों की आकृति को मिट्टी के क्राफ्ट द्वारा प्रदर्शित किया। केजी के छात्रों ने क्राफ्ट द्वारा गणितीय आकृतियों का प्रदर्शन किया।
कक्षा प्रथम के बच्चों ने घरेलू वस्तुओं का, कक्षा दो के बच्चों ने क्रिसमस ट्री, कप, रोस्टर व सीपीयू, कक्षा तीन के बच्चों ने रिमोट कंट्रोल, पिरामिड, झोपड़ी, कोल्ड ड्रिंक, कक्षा चार के बच्चों ने संगीत यंत्र व कक्षा पांच के बच्चों ने पवन चक्की का प्रदर्शन किया। हर क्राफ्ट आइटम पांच बच्चों के ग्रुप द्वारा संचालित किया गया। प्रदर्शनी में ग्रुप के कैप्टन द्वारा आइटम की जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें