एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लिपिक को ठेकेदारों ने धकियाया

Hardoi Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के कार्यालय में तैनात लिपिक से कुछ ठेकेदारों ने शनिवार की शाम उस वक्त अभद्रता कर दी, जब वह आफिस के नीचे खड़े थे। ठेकेदारों ने धक्कामुक्की कर गाली गलौज किया। लिपिक ने जैसे तैसे अपने को बचाकर मामले की शिकायत अधिशासी अभियंता से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम लिपिक ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। निर्माण कार्यों के टेंडर को लेकर सुबह से ही विभाग में ठेकेदारों की हलचल बनी हुई थी। इसी बीच टेंडर पुल करने के आरोप कुछ ठेकेदार लगाने लगे, पर विभागीय अफसरों ने इसे नकार दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे लिपिक मनोज सिंह कार्यालय के नीचे खड़े थे इसी बीच करीब चार लोग आए और किसी बात को लेकर उनसे नोकझोंक करने लगे। आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की शुरू कर दीख् जिस पर लिपिक किसी तरह बचकर निकल गए।
उन्होंने मोबाइल पर अधिशासी अभियंता हसनैन को घटना की जानकारी दी और देर शाम कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि लिपिक ने उन्हें ठेकेदार द्वारा अभद्रता करने की जानकारी दी है। उन्होंने इस घटना से डीएम को भी अवगत करा दिया है। उन्होंने टेंडर पूल करनेे के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आज टेंडर की बिक्री हुई है और सोमवार को डाले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें