एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रैली निकाल किया जागरूक

Hardoi Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। पल्स पोलिया अभियान को सफल बनाने को शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को पोलियो बूथ तक जाने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी भवन से एडीएम विजय गुप्ता ने शनिवार को पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शून्य से पांच साल तक के हर बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाई जाए। नवजात शिशुओें को अभियान में शत प्रतिशत कवर किया जाए। रैली में आरआर इंटर कालेज, जीआईसी, वेणी माधव बालिका इंटर कालेज, मनोहर शिक्षा संस्थान, सरस्वती ज्ञान मंदिर, मरकरी कान्वेंट के छात्र/छात्राओं और जीडीसी, सीएसएन, व जीआईटीआई के एनसीसी कैडेट व रेडक्रास के वालंटियर्स ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डा. अश्वनी कुमार, रेडक्रास सचिव आलोक श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें