एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राशन न देने पर ग्रामीण भड़के

Hardoi Updated Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। गांव के ही एक युवक पर दबंग होने का आरोप लगाकर राशन न देने समेत कई समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत मान नगला के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और डीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन देकर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए भरखनी के ग्राम पंचायत माननगला के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मान नगला में सस्ते अनाज की दुकान संचालित है। इसमें ग्राम सभा लुदियापुर को जो पांच वर्षों से हाईकोर्ट द्वारा निरस्त चल रही है। उसको यहां पर अटैच कर दिया गया है, जिसका संचालन उनका पुत्र करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के श्याम सिंह इस दुकान की मिली भगत से लुदियापुर कोटे का पूरा राशन उठाकर अपने निजी आवास में भर लेते हैं। जब दूसरे अनाज के उठान की तिथि आती है, तो पिछले माह के खाद्यान्न को मार्केट में बेंच देते हैं। नवंबर माह का भी राशन गोदाम से उनके निजी आवास में भरा गया। वितरण सात से 10 नवंबर तक होना था, पर आज तक नहीं किया गया।
आरोप लगाया कि मान नगला व लुदियापुर के बीपीएल व अंत्योदय के 50 कार्डधारकों को विगत ढाई वर्षों से एक दाना अनाज और मिट्टी के तेल का नहीं मिला। ग्रामीणों ने किसी सक्षम अधिकारी से यहां के इस प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई कराने तथा गरीबों को राशन दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने इस दौरान नारेबाजी भी की तथा डीएम रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उक्त के अलावा मान नगला के विल्सर हरसेन में जेसीवी द्वारा तालाब से हो रहे बालू खनन सहित पेड़ कटान को लेकर जांच कराकर कार्रवाई की भी मांग की गई है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, बृजकिशोर, राजेश कुमार, देवेश कुमार, रघुनाथ, विशेश्वर सिंह, मेवाराम और सालिकराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें