एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फुटबाल में चांद बेहटा जीता

Hardoi Updated Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। राजीव गांधी खेल अभियान के अंतर्गत सोमवार को टड़ियावां मेें कबड्डी और फुटबाल की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें विजयी खिलाड़ियों को ब्लाक प्रमुख ने पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन प्रतियोगिताओं में कई ग्राम पंचायतों की टीमोें ने हिस्सा लिया। जीआईसी प्रधानाचार्य आरके रॉव ने प्रतियोगिताओं को शुरू कराया। कबड्डी में बालक व बालिका में खेरवा की टीम प्रथम रही, जबकि बालकों में पाला द्वितीय व उनौती तृतीय और बालिकाओं में गौराडांडा द्वितीय तथा बक्शीपुरवा तृतीय स्थान पर रही। फुटबाल बालक में चांद बेहटा प्रथम तथा आशा द्वितीय व बहर तीसरे स्थान पर रही। विजयी टीमों को ब्लाक प्रमुख राम किशोर गुप्ता ने पुरस्कृत किया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने किया। इस मौके पर घनश्याम श्रीवास्तव, आरके त्रिवेदी, शैलेंद्र, देवेश मिश्रा व संदीप गुप्ता, राजीव रंजन, धर्मेंद्र कुमार, जनार्दन आदि मौजूद थे।
उधर, बेहंदर विकास खंड में देवी दयाल इंटर कालेज में कई ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर फुटबाल, कुश्ती तथा वालीबाल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य तुलसीराम कनौजिया ने किया। वालीबाल बालक-बालिका में सुभानखेड़ा की टीम प्रथम, बालकों में अतही व बालिकाओं में सरसंड द्वितीय रही। फुटबाल बालकों में आजमपुर प्रथम व काल्हासराय द्वितीय तथा बालिकाओं में सरसंड प्रथम व सुभानखेड़ा द्वितीय रही। कुश्ती 42 किग्रा, 45 किग्रा, 48 किग्रा, 50 किग्रा, 55 किग्रा, 60 किग्रा, 63 किग्रा, 65 किग्रा, 69 किग्रा व 75 किग्रा भार वर्ग में हुई। खेलों का आयोजन पीटीआई राम सिंह के नेतृत्व व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा के निर्देशन में हुआ। विजेताओं को प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र व मेडल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें